Traffic Violation Challan : इंदौर में 10 माह में ट्रैफिक पुलिस ने 5 लाख वाहनों के चालान बनाए!

ट्रैफिक थाने में जमा होना बाकी है अभी पौने 15 करोड़ रुपए के जुर्माना!

81

Traffic Violation Challan : इंदौर में 10 माह में ट्रैफिक पुलिस ने 5 लाख वाहनों के चालान बनाए!

Indore : सुरक्षित सफर के लिए यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की ताकीद देती है। इसके बावजूद कुछ वाहन चालक ऐसे हैं, जो नियमों का मखौल उड़ाकर चलने से बाज नहीं आते।

ऐसे वाहन चालकों को सबक सिखाने यातायात पुलिस चालानी कार्रवाई भी करती है। कुछ वाहन चालक तो समय सीमा में चालान की राशि जमा कर दोबारा गलती करने से बचती है, वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो गलती करने के बाद चालान राशि जमा नहीं करते। उनके घर पर चालान जाता है, मोबाइल पर मैसेज आता है, फिर भी वे राशि जमा नहीं करते।

ट्रेफिक पुलिस ने पिछले 10 माह(3 नवंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक) 5 लाख 15 हजार 517 वाहन चालकों के चालान काटे। इसकी राशि 16 करोड़ 33 लाख 60 हजार 900 रुपए है। केवल दो करोड़ 25 लाख 62 हजार 200 रुपए ही ट्रेफिक पुलिस के खजाने में जमा हो पाए हैं। 14 करोड़, 79 लाख, 8 हजार 700 रुपए जमा होना शेष है।

आईटीएमएस की मदद ले रहे
ट्रेफिक पुलिस के पास लंबे समय से बल का अभाव बना हुआ है। ऐसे में चौराहों पर खड़े रहकर चालान काटना मुश्किल भरा हो जाता है। समस्या से निपटने एबी रोड सहित प्रमुख चौराहों पर 13 जगह आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लगाए गए हैं। इस सिस्टम से रोजाना 2500 से 2800 चालान जनरेट होकर वाहन चालक के मैसेज मिल रहे हैं। मैसेज मिलने के बाद उन्हें 15 दिन में 300 रुपए जमा करना होते हैं, लेकिन वाहन चालक अनदेखी करते हैं।

WhatsApp Image 2024 10 12 at 12.49.09 PM 1

किस उल्लंघन पर कितने चालान
– बिना हेलमेट के 4 लाख 71 हजार 988 चालान बने, जिसकी राशि 14 करोड़, 15 लाख 96 हजार 400 है। कुल 48 हजार481 चालान से 2 करोड़ 19 लाख 4 हजार 200 रुपए जमा हुए। लंबित चालान 4 लाख 23 हजार 507 की 12 करोड़, 14लाख, 2 हजार 200 बाकी है।
– रेड लाइन उल्लंघन के 27 हजार 832 चालन बने, जिसकी राशि 13 करोड़ 91लाख 6000 है। कुल 3528 चालान से 1 करोड़ 76 लाख 4हजार रुपए जमा हो पाए। लंबित 24304 चालान की 12 करोड़, 15 लाख 2 हजार रुपए बकाया है।
– गलत दिशा के 1 हजार 753 बने, जिसकी राशि 8 लाख 76 हजार 500 जमा हुए। कुल 151 की राशि 75 हजार 500 जमा हो पाई। लंबित 1602 चालान की 8 लाख 1 हजार बकाया है।
– तीन सवारी के जनरेट चालान 13 हजार 944 है। इसकी राशि 6 करोड़, 97 लाख 2000 है। कुल पेड चालान 1057 में जमा राशि 5 लाख 28 हजार 500 है। लंबित 12 हजार 887 चालान की बकाया राशि 6 करोड़, 44 लाख 3हजार 500 है।

WhatsApp Image 2024 10 12 at 12.49.08 PM

कुल चालान और जमा राशि
इस तरह कुल 5 लाख 15 हजार 517 चालान बने। इनकी राशि 16 करोड़, 33 लाख 60 हजार 900 रुपए है। इनमें से 53 हजार 217 चालान भरने जाने से 2 करोड़ 25 लाख 62 हजार 200 रुपए जमा हुए। जबकि, अभी 4 लाख 62 हजार 300 चालान जमा होना शेष है। इन बकाया चालानों की राशि 14 करोड़ 79 लाख 8 हजार 700 रुपए है।

चालान राशि जमा नहीं की तो लाइसेंस निरस्त
पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक अरविंद तिवारी ने बताया कि नियमों के प्रति वाहन चालक अवेयनेस नहीं है। यही कारण है कि चालान जनरेट होते हैं। जिन वाहन चालकों ने राशि जमा नहीं कराई है, उनके लाइसेंस निरस्त करने आरटीओ को पत्र लिखा है।