
पढ़ना जारी रखें
जानकारी के अनुसार बाग के खंडलाई गांव में आज सुबह के समय सपना पति पप्पू अपनी दोनों बच्चियां अंकिता पिता पप्पू कन्नौज (5) और दिया पिता पप्पू (साढ़े 3 साल) के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। खेलने के दौरान दोनों बच्चियां पास में ही बने कुंए के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई। बच्चियों को गिरता देख सपना ने भी कुएं में छलांग लगा दी। महिला को कुंए में कूदता देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और महिला और दोनों बच्चियों को कुंए से बाहर निकाला। हादसे में दोनों बच्चियों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बाग पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाग स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की है।
बाग थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल ने बताया की ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, साथ ही मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।