Train Stoppage : यात्रियों की सुविधा के लिए 8 ट्रेनें बामनिया में रुकेगी!

705

Train Stoppage : यात्रियों की सुविधा के लिए 8 ट्रेनें बामनिया में रुकेगी!

 

Indore : पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की मांग और उनकी सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए चार जोड़ी ट्रेनों का बामनिया स्टेशन पर ठहराव किया जा रहा है। आज 30 अगस्त से इन ट्रेनों का रुकना तय किया गया है। (1) गाड़ी संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस से 31 अगस्त से चलने वाली बामनिया आगमन / प्रस्थान 18.52/18.54 बजे एवं गाड़ी संख्या 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 30 अगस्त से चलने वाली बामनिया आगमन /प्रस्थान 07.20/07.22  बजे होगा।

(2) गाड़ी संख्या 12473 गांधीधाम-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, गांधीधाम से 2 सितंबर से चलने वाली बामनिया आगमन / प्रस्थान 18.52/18.54  बजे एवं गाड़ी संख्या 12474 श्री माता वैष्णो देवी-कटरा गांधीधाम एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 31 अगस्त से चलने वाली बामनिया आगमन /प्रस्थान 07.20/07.22  बजे होगा।

(3) गाड़ी संख्या 12475 हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, हापा से 5 सितम्बर से चलने वाली बामनिया आगमन / प्रस्थान 18.52/18.54  बजे एवं गाड़ी संख्या 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-हापा एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 4 सितम्‍बर से चलने वाली बामनिया आगमन/प्रस्‍थान 07.20/07.22  बजे होगा।

(4) गाड़ी संख्या 12477 जामनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, जामनगर से 30 अगस्त, 2023 से चलने वाली बामनिया आगमन/प्रस्थान 18.52/18.54  बजे एवं गाड़ी संख्या 12478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जामनगर एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 3 सितंबर से चलने वाली बामनिया आगमन/प्रस्थान 07.20/07.22 बजे होगा।