WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पेड़ है प्रकृति की शान, वृक्षारोपण ही हमारा अभिमान: महापौर प्रहलाद पटेल

करमदी रोड अटल उद्यान से जैन मंदिर तक हुआ वृहृद पौधा रोपण, महापौर व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधा रोपण!

पेड़ है प्रकृति की - पेड़ है प्रकृति की शान, वृक्...

पेड़ है प्रकृति की शान, वृक्षारोपण ही हमारा अभिमान: महापौर प्रहलाद पटेल

Ratlam : शहर को ग्रीन रतलाम-क्लीन रतलाम बनाने हेतु अमृत हरित अभियान के तहत इस वर्षा ऋतु में वृहृद पौधारोपण किया जा रहा है जिसके तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ करमदी रोड़ स्थित अटल उद्यान से जैन मंदिर तक फोरलेन डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर नागरिकों से इस वर्षा ऋतु में पौधारोपण करने का आव्हान किया। महापौर ने इस अवसर पर कहा कि पौधा रोपण पर्यावरण के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। पेड़ कार्बनडाई ऑक्साइड सोखकर शुद्ध ऑक्सीजन छोड़ते है जो हमारे लिए अति आवश्यक है। पौधे और पेड़ गर्मी को कम करते है ओर आसपास के तापमान को नियंत्रित रखते है, जिन क्षेत्रों में अधिक पेड़ होते है वहां अच्छी बारिश होती है।

IMG 20260704 WA0143

पौधा रोपण के अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, अशोक जैन लाला, हेमन्त राहोरी, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य एवं क्षेत्रिय पार्षद अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद हितेश कामरेड, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती देवश्री पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान, संजय कसेरा के अलावा राजेन्द्र पाटीदार, उद्यान पर्यवेक्षक अनिल पारा, अनिल धाकड़, आजाद कान्वेंट व ज्योति कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं नागरिकों ने अटल उद्यान से जैन मंदिर तक फोरलेन डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण किया। पौधा रोपण पश्चात महापौर प्रहलाद पटेल ने अटल उद्यान का निरीक्षण कर उद्यान की सुरक्षा, आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश संबंधित को दिए!

IMG 20260704 WA0142

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08