
Better Management in Industrial Areas : लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से की विभिन्न विषयों पर चर्चा!
Ratlam : जिले के उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बिजली विभाग के आला अधिकारियों से सौजन्य भेंट करने पंहुचा था। उन्होंने उद्योग में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज एवं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान, नए विद्युत कनेक्शन एवं लोढ़ वृद्धि की प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित समाधान, औद्योगिक फीडरो के नियमित रख-रखाव एवं समयबद्ध मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए इन्हें शीध्र क्रियान्वित करने का आग्रह किया।

इस दौरान विद्युत वितरण कंपनी के मनोज शर्मा, अधीक्षण यंत्री, रतलाम वृत्त, ओपी सेन कार्यपालन यंत्री, रतलाम शहर, विक्रांत ठाकुर कार्यपालन यंत्री ग्रामीण रतलाम से प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं को विस्तारपूर्वक अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान लघु उद्योग भारती क्लस्टर ईकाई के पदाधिकारियों एवं अन्य मौजूद सदस्यों ने सभी अधिकारियों का वार्षिक कैलेंडर एवं पुष्पहार से अभिनन्दन किया।

यह रहें मौजूद!
लघु उद्योग भारती कलस्टर इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू, सचिव मनेंद्र (रिंकू) कृष्णानी, दिलीप नगर इकाई संयोजक संदीप सकलेचा, सह-संयोजक ललित चोपड़ा, मीडिया प्रभारी विजय माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य महेश गोयल, पूनमचंद चावड़ा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, शांतिलाल चौहान, सदस्य रघुवीर सोलंकी, कुलदीप त्रिवेदी सहित अन्य उद्योगपति मौजूद थे!






