WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Truck collided with buses, 9 killed:कोल महाकुंभ से लौट रहीं बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की मौत,कई घायल

देर रात मुख्यमंत्री भी सतना से घटनास्थल पर पहुंचे

WhatsApp Image 2023 02 24 At 8.16.16 PM 3 696x391

Truck collided with buses, 9 killed:कोल महाकुंभ से लौट रहीं बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की मौत,कई घायल

सतना। सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के बाद वापस सीधी लौट रहीं दो बसें हादसे का ​शिकार हो गईं। मोहनिया घाटी में खड़ी दो बसों में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो दर्जन से ज्यादा घायलों को रीवा और सीधी अस्पताल भेजा गया।
खबर लिखे जाने तक मौके पर बचाव कार्य चल रहा था। ऐसे में मरने वालाें की संख्या बढ़ सकती है। हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है।

सतना में रुके मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान भी रात करीब 10.50 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
बताया गया कि सीधी जिले से सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में शामिल होने के लिए कई बसें आईं थीं। शाम करीब पांच बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस सीधी जा रही थीं। मोहनिया टनल के पास उनके रुकने का प्वाइंट तय किया गया था। दो बसें टनल के पास रुकीं। वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, तभी रीवा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी। ​टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस रोड से नीचे गिर गई। हादसे कई लोग बस के नीचे आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही चुरहट सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक करीब 8 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। रेस्क्यू चल रहा था।