Twisha Death Case: सास गिरीबाला और पति समर्थ को कोर्ट ने 5 दिनों की CBI रिमांड पर भेजा

189
Horrific Road Accident

Twisha Death Case: सास गिरीबाला और पति समर्थ को कोर्ट ने 5 दिनों की CBI रिमांड पर भेजा

भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा मौत मामले में आज दोनों आरोपी सास पूर्व जज गिरीबाला और पति समर्थ सिंह को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने दोनों को 5 दिनों की CBI रिमांड पर भेजा।

बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर द्वारा इस मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई टीम ने गिरिबाला से उनके भोपाल स्थित निवास पर 7 घंटे की लगातार पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

इस मामले में समर्थ सिंह पहले से ही सीबीआई गिरफ्त में है। इन दोनों को रिमांड पर लेने के बाद यह माना जा रहा है कि सीबीआई को मामले से संबंधित अहम जानकारी प्राप्त होगी और कई खुलासे हो सकते हैं।