ट्विटर ने 50% कर्मचारियों को निकाला:भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला, भारत में थे करीब 250 कर्मचारी

रोज 33 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा

581

एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के साथ ही दुनिया भर में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर के कुल 7,500 स्टाफ में से करीब आधे को निकाल दिया गया है। भारत में ट्विटर के 250 से ज्यादा कर्मचारियों थे, जिनमें में से ज्यादातर को निकाल दिया है। इंजीनियरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन टीमों में छंटनी की गई है। सूत्रों ने कहा कि भारत में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन विभाग की पूरी टीम खत्म कर दी गई है।

ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने कहा कि उनके साथियों को नौकरी से हटाने या बरकरार रखने के मेल आ गए हैं। इससे पहले गुरुवार को ईमेल में कंपनी ने कर्मचारियों को अस्थायी रूप से ऑफिस आने के लिए मना किया था। कर्मचारियों से कहा गया था, अगर आप ऑफिस में हैं या ऑफिस के रास्ते में हैं तो घर लौट जाइए।

ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) सहित चार बड़े अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी (Twitter Lay off) की जाएगी। ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कहा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम शुक्रवार को ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

एलन मस्क ने कहा हमारे पास कोई विकल्प नहीं
मस्क ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया- ‘जब कंपनी को रोजाना 40 लाख डॉलर (32.77 करोड़ रुपए) का नुकसान हो रहा है, तो हमारे पास कर्मचारियों को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। जिन्हें भी निकाला गया है, उन्हें 3 महीने का सेवरेंस दिया गया है, जो कि कानूनी तौर पर दिए जाने वाले अमाउंट से 50% ज्यादा है।

capture 1667616908

कर्मचारियों ने पोस्ट कर जानकारी दी
भारत में ट्विटर की कम्युनिकेशन टीम को लीड कर रही पल्लवी वालिया ने ट्वीट कर निकाले जाने की जानकारी दी है। 25 वर्षीय भारतीय यश अग्रवाल भी उन वर्कर्स में से एक हैं जिन्हें निकाला गया है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी एक जॉयफुल फोटो के साथ पोस्ट अपलोड की है। कंपनी ने शुक्रवार को भारत और अमेरिका सहित दुनिया भर में कर्मचारियों को ईमेल भेजे हैं।

1667606827

उनकी पोस्ट में हैशटैग “#lovetwitter” और “#lovewhereyouworked” लिखा है। यश ने लिखा, “अभी-अभी मुझे निकाल दिया गया। बर्ड ऐप, ये एक बड़ा सम्मान था। इस टीम, इस संस्कृति का हिस्सा बनना अब तक का सबसे बड़ा सौभाग्य है।”

कर्मचारियों को तीन तरह के ईमेल
ट्विटर के कर्मचारियों को तीन तरह के ईमेल मिल रहे हैं। एक ईमेल उन लोगों के लिए है जिन्हें निकाला नहीं गया है, एक उन लोगों के लिए है जिन्हें निकाल दिया गया है जबकि एक मेल उन लोगों के लिए है जिनकी नौकरी अभी भी अधर में है।

केरल से लापता 32 हजार महिलाओं की दारुण व्यथा बताएगी ‘द केरल स्टोरी’

जापान में अलर्ट : नॉर्थ कोरिया के 3 मिसाइल दागने से हड़कंप, साउथ कोरिया में बजे एयर रेड सायरन