WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जैन समाज के युवकों से मारपीट करने वाले फरार दो गुण्डे घराए पुलिस ने निकाला जुलूस

_पकडाए आरोपियों में एक आरोपी जिलाबदर था, मामला ....गुण्डो द्वारा दादागिरी दिखाते रुपए मांगने का नहीं देने पर युवक को पीटा,जबरन नानवेज खिलाने की कोशिश का_

*जैन समाज के युवकों से मारपीट करने वाले फरार दो गुण्डे घराए पुलिस ने निकाला जुलूस*

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

कुछ दिन पहले घांस बाजार चौराहे पर एक युवक के साथ मारपीट और नॉनवेज फेंकते हुए जबरदस्ती खिलाने की कोशिश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी कमलेश गुर्जर को पकड़ लिया था।

वहीं दो आरोपी अज्जू उर्फ अजय पिता रमेशचन्द्र यादव 25 टाटानगर,राहुल उर्फ बबलू उर्फ बम बना पिता शंकर लाल वैरागी 30 वर्ष निवासी डीडी नगर फरार हो गए थे।

*आज पुलिस ने इन दोनों गुण्डो को गिरफ्तार किया* 

पकड़ाए आरोपी में

एक आरोपी जिलाबदर होने के बावजूद भी शहय में गुण्डागर्दी कर रहा था।इन आरोपियों ने फरियादी यश से दादागिरी दिखाते हुए रुपयों की मांग की थी।रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने नॉनवेज की सब्जी की थैली निकालकर उसके उपर फेंक दी और कहा कि इसे गरम करके ला।यश के इंकार करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए नॉन वेज खिलाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने गिरफ्तार इन दोनों गुण्डो का माणकचौक थाने से पैदल जुलुस निकाला और घांस बाजार स्थित घटना स्थल पर लेकर पंहुचे थे।इन आरोपियों की गिरफ्तारी से जैन समाज में हर्ष व्याप्त हैं।

*क्या कहते हैं थाना प्रभारी अनुराग यादव*

आरोपी अज्जू और राहुल को गिरफ्तार कर लिया हैं,एक आरोपी कमल गुर्जर को पहले पकड़ चुके हैं।बदमाश बम के खिलाफ जिलाबदर उल्लंघन की कार्रवाई भी की गई हैं।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है जहां न्यायालय ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं।