Two Big Shocks to Congress : मिलिंद देवड़ा के बाद असम के अपूर्ब भट्टाचार्य ने भी कांग्रेस छोड़ी! 

असम में कांग्रेस को लगातार झटके लगे, कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे!

342
Two Big Shocks to Congress
Two Big Shocks to Congress

Two Big Shocks to Congress : मिलिंद देवड़ा के बाद असम के अपूर्ब भट्टाचार्य ने भी कांग्रेस छोड़ी! 

New Delhi : कांग्रेस को रविवार को दूसरा झटका लगा। पहले पार्टी के बड़े नेता रहे महाराष्ट्र के मुरली देवड़ा के बेटे और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने कांगेस छोड़कर शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए। इसके बाद असम के बड़े नेता अपूर्ब भट्टाचार्य ने भी पद से इस्तीफा दे दिया।

ये दोनों झटके उसी दिन लगे जस दिन राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने वाली थी। पहला झटका महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया। उसके बाद असम में अपूर्ब भट्टाचार्य ने कांग्रेस के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। वे एक दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। राहुल गांधी की यात्रा से पहले इन दोनों नेताओं के इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। राहुल गांधी की यह यात्रा असम के बाद महाराष्ट्र से भी निकलने वाली है।

Judge’s Wife Attempts Self-Immolation in Supreme Court :सुप्रीम कोर्ट परिसर में न्यायाधीश की पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास 

कांग्रेस पार्टी को असम में लगातार झटके लग रहे हैं। उसके कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। पिछले साल नवंबर में असम कांग्रेस के दो प्रमुख नेताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया था। जिन दो नेताओं ने इस्तीफा दिया उनमें से एक 2021 में बरहामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नगांव जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश बोरा शामिल थे। उनके साथ असम प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पोरिटुश रॉय ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया।

Uma Bharti Bid Farewell : उमा भारती ने समर्थकों से विदाई ली, अब भोपाल नहीं आएंगी! 

देवड़ा परिवार 55 साल से जुड़ा था 

पहला झटका रविवार सुबह मुंबई से लगा, जहां पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दिया। 47 साल के मिलिंद देवड़ा ने रविवार को इस्तीफे के बाद एक्स पर लिखा ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का वर्षों से अटूट समर्थन करने के लिए आभारी हूं।’ मिलिंद के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के नेता थे।