WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Two Brides-One Groom : दो दुल्हनों ने एक दूल्हे से शादी की, दूल्हे पर केस!

दोनों के घर वाले भी इस शादी से राजी, पर इसकी कानूनन इजाजत नहीं!

2947
WhatsApp Image 2022 12 04 At 7.31.49 PM

Two Brides-One Groom : दो दुल्हनों ने एक दूल्हे से शादी की, दूल्हे पर केस!

Solapur (Maharashtra) : सोलापुर जिले में मुंबई की जुड़वा बहनों ने एक ही दूल्हे से शादी कर ली। यह शादी शुक्रवार को मालशीरास तहसील में हुई। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई। एसपी सोलापुर शिरीष सरदेशपांडे ने बताया कि शख्स का नाम अतुल अवताड़े है जिसकी शादी 2 दिसंबर को हुई थी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवनकाल में फिर से शादी करना) के तहत गैर-संज्ञेय (एनसी) अपराध अकलुज पुलिस स्टेशन में दूल्हे के खिलाफ दर्ज किया गया।
दोनों बहनें आईटी कंपनी में काम करती हैं। सोलापुर में शादी आयोजित की गई, जिसमें लकड़ियों का मां समेत परिवार के लोग शामिल हुए। हाल ही में पिता के गुजर जाने के बाद से लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं। खास बात यह है कि दूल्हा- दुल्हन का परिवार भी इस शादी के लिए राजी है।
शादी किसी के भी जीवन में खास मौका होता है. ऐसे कई शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जो काफी मजेदार हैं और यूजर्स इन्हें देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते! कुछ शादियां ऐसी होती हैं, जो अलग मिसाल पेश करती हैं। लोग सोचने के लिए विवश हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों को यकीन नहीं आ रहा है। इसीलिए यह शादी लोगों में चर्चा का विषय बन गया।