मुख्यमंत्री निवास पर हुई 2 महत्वपूर्ण बैठकें, संघ-सत्ता-संगठन में समन्वय को लेकर तेज हुई हलचल

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान: सांसद, विधायक, मंत्रियों सभी को रुकना होगी दो रातें, मोबाइल को भी रखना होगा दूर

31
Bhopal CM mohan

मुख्यमंत्री निवास पर हुई 2 महत्वपूर्ण बैठकें, संघ-सत्ता-संगठन में समन्वय को लेकर तेज हुई हलचल

भोपाल: महिला आरक्षण को लेकर सोमवार को हुए विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मंगलवार को भाजपा के गलियारों में राजनीतिक हलचल दिन भर तेज रही। मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर दो अहम बैठके हुई। जिसमें सरकार, संगठन और संघ के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण विचार विमर्श हुआ। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति को लेकर भी बातचीत हुई। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में तय किया गया कि 1 से 31 मई के बीच प्रदेश के सभी जिलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे। जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक और जिला अध्यक्षों को दो रात प्रशिक्षण स्थल पर रुकना अनिवार्य किया गया है, साथ ही हिदायत दी गई है कि दौरान मोबाइल फोन से भी दूर रहें।

कुल मिलाकर मंगलवार को दिन भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से लेकर नेता और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना वाला रहा।

बैठक में दिए निर्देश

इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्टÑीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, श्रेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रशिक्षण वर्गो की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को गढ़ने और संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। प्रशिक्षण वर्गो में कुल 11 विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया रणनीति, जनसम्पर्क, एआईऔर सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषय शामिल हैं।

भाजपा इसे महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बड़ी पहल के रूप में देख रही है। इसके चलते वह प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने में जुटी हुई है। प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दो रात प्रशिक्षण स्थल पर रुकेंगे।

कार्यसमिति घोषित होने की सुगबुगाहट के बीच सीएम हाउस में दो अहम बैठक

प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में यह भी संकेत दिए गए कि जल्द ही पार्टी की कार्यसमिति घोषित होने वाली है। पहला अधिवेशन मई में ओरछा में हो सकता है। इधर प्रशिक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद रात में मुख्यमंत्री निवास पर दो दो अहम बैठके हुई। जिसमें एक बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई। संघ की ओर से सह कार्यवाह अरुण कुमार और संघ के मध्य क्षेत्र प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी उपस्थित थे। जिसमें संघ और सरकार के बीच समन्वय को लेकर बातचीत हुई। दूसरी बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह शामिल रहे थे। बैठक में संगठन की ओर से भी पदाधिकारी शामिल रहे। जिसमें सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को लेकर बातचीत हुई। इन दोनों बैठकों में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर भी चर्चा हुई, महिला आरक्षण को लेकर आगे भी भाजपा के प्रदर्शन की रुपरेखा बनाने की बात हुई। वहीं कार्यसमिति को लेकर भी विचार विमर्श हुआ।