
पुलिस उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा मंदसौर जिले के सुवासरा में रिश्वतखोर पटवारी को ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा – प्रकरण दर्ज़ कर कार्यवाही
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। जिले के सुवासरा तहसील कार्यालय में बुधवार को लोकायुक्त पुलिस टीम ने पदस्थ पटवारी को रंगेहाथ रिश्वत रकम लेते हुए गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के अनुसार आवेदक द्वारा 16/02/26 को आवेदक दिनेश चंद्र जोशी निवासी ग्राम धलपट तहसील सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि उसके बड़े भाई स्व भगवती प्रसाद को कोई संतान नहीं थी, उन्होंने उसके लड़के आनंद जोशी को गोद लेकर दत्तक पुत्र बनाया था। भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनन्द के नाम से करवाने के कार्य के लिए वह हल्का पटवारी हरीश पाटीदार से मिला तो पटवारी ने नामांतरण कार्य हेतु 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।
आवेदक की शिकायत की तस्दीक कर उज्जैन लोकायुक्त दल द्वारा ट्रैप आयोजित किया गया व बुधवार 18/2/26 को आवेदक से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी हरीश पाटीदार को तहसील कार्यालय सुवासरा में रंगे पकड़ा गया।
पटवारी द्वारा 10 हजार रुपये आवेदक से शिकायत दिनांक को ले लिए थे।
लोकायुक्त दल- निरीक्षक राजेंद्र वर्मा , आरक्षक उमेश जाटव,आरक्षक विशाल रेशमिया, आरक्षक नेहा मिश्रा, आरक्षक हितश ललावत,आरक्षक इसरार शामिल रहे । गिरफ्तार पटवारी पर प्रकरण दर्ज़ कर कार्यवाही की गई है।





