WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

दुर्घटना में ASI की असामयिक मृत्यु ,मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan

भोपाल: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट जिले में आज दुर्घटना में
दिवंगत ASI श्री देवाराम पटले के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह दुखद घटना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पटले बालाघाट से ड्यूटी के बाद आज शाम अपने कार्यस्थल खैरलांजी वापस लौट रहे थे और उनकी दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री पटले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।