WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में तीसरी पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोड दी

अजय कुमार चतुर्वेदी की रिपोर्ट

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उत्तर प्रदेश में शुरू किए गए ‘लड़की हूं लड सकती हूं’ अभियान की एक और लड़की कांग्रेस छोड़ गयी। पल्लवी सिंह भी लखनऊ पहुंच कर भाजपा में शामिल हो गयी। एक महीने के भीतर पल्लवी तीसरी पोस्टर गर्ल है जिसने कांग्रेस को बाई – बाई कह दिया। इसके पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह ने कांग्रेस छोडी थी।

यह सभी लडकियों भाजपा में शामिल हुईं। सभी ने एक से ही आरोप लगाये हैं कि उन्हें लडने (चुनाव टिकट) नहीं दिया गया और पार्टी ने उन्हें उचित सम्मान नही दिया।

कांग्रेस छोडने के बाद वंदना सिंह ने कहा कि मैंने छह साल तक कांग्रेस के लिए काम किया। राज्य महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी रही, लेकिन उन्हें कभी प्रियंका गांधी से मिलने ही नहीं दिया गया। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ४० प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान दस फरवरी को हो गया। दूसरे चरण का मतदान सोमवार 14 फरवरी को होगा। इसके बाद पांच चरणों का मतदान अलग अलग तारीखों पर होगा।

चुनाव के दौरान इस तरह अभियान के किरदारों का पार्टी छोडना कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा अथवा लाभ, इसका पता तो १० मार्च को ही चलेगा।