WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

प्रतिबंधित नस्‍ल के कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, महिला को बाल पकड़ कर पीटा, पति से भी मारपीट

प्रतिबंधित नस्‍ल के कुत्ते को घुमाने को लेकर बवाल, महिला को बाल पकड़ कर पीटा, पति से भी मारपीट

मेरठ: मोदीपुरम। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत फेस टू कॉलोनी में कुत्ते को घुमाने को लेकर हुए विवाद में दंपति पर हुए हमले के मामले मे थाना पल्लवपुरम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पल्लवपुरम फेज-दो स्थित एस-202 निवासी आरती पत्नी डा. वैभव राणा ने बताया कि सात मई की शाम को वह अपने परिजनों के साथ घर पर थी। पड़ोसी तुलिका मिश्रा अपनी बेटी के साथ प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को उनके घर के बाहर घुमा रही थीं। आरती ने मां-बेटी से घर के बाहर कुत्ता घुमाने  से मना किया। आरोप है कि मां-बेटी ने गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने लगी।

दरअसल, कॉलोनी में रहने वालीं आरती कदान ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर शिकायत दी कि उनके साथ कॉलोनी की एक महिला तूलिका मिश्रा और उसके परिवारजनों ने मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति डॉ वैभव राणा पर भी लोहे की रॉड से हमला किया। पीड़िता का कहना है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और धमकी देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

meerut doggy 121117806

थाने पर जुटे जाट नेता, कार्रवाई की मांग

मामले में कार्रवाई न होने पर महिला पक्ष की ओर से कई जाट नेता, जिनमें डॉ. जेवी चिकारा, ऋचा सिंह और सतेंद्र भराला जैसे नाम शामिल हैं, थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। देर रात तक पल्लवपुरम में जाट समुदाय की बैठकें चलीं, जिनमें रणनीति बनाई गई कि पुलिस पर दबाव बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई करवाई जाए।

ब्राह्मण समुदाय भी हुआ सक्रिय

दूसरी ओर, जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, वे ब्राह्मण समुदाय से हैं। आरोपियों के पक्ष में भी समुदाय विशेष के नेताओं द्वारा पुलिस अफसरों पर दबाव बनाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों द्वारा जातीय आधार पर समर्थन मिलने से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

आरती कदान ने दर्ज कराया मामला

इससे पहले 8 मई को आरती कदान पत्नी डॉ. वैभव राणा ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरती का आरोप है कि 7 मई को पड़ोसी तूलिका मिश्रा और उनकी बेटी प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते को घर के सामने घुमा रही थीं। जब उन्होंने विरोध किया तो मां-बेटी ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तुलिका का बेटा वेदांत मिश्रा चार-पांच लोगों को लेकर पहुंचा और दंपती पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया है और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम अखिलेश कुमार के मुताबिक, जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Minister’s Bad Words : मंत्री विजय शाह ने मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अनर्गल बातें की!