WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home साहित्य

वन्दिता श्रीवास्तव की कविता -कहीं दूर चिरैय्या की आवाज

1304

वन्दिता श्रीवास्तव की कविता -कहीं दूर चिरैय्या की आवाज

और
भोर हो गई
टी व्ही टुट टुट
कहीं दूर
चिरैय्या की
आवाज
सर् सर् सर् सर्
नीम के फूलो से
महकती बयार
की आवाज
फर फर फर
कमरे मे
चलते
पंखे की
आवाज
और
उठो भई उठो
सुबह
हो गयी
अम्मा की
मधुर दुलारी
आवाज
और
बाहर के
बरामदे से
पापा की
आवाज
चश्मा भेज
दो भई
और फिर
मेरी आवाज
जीऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽऽ
फिर
मेरे
भागते कदमो
की
आवाज
पापा के
ट्रांजिस्टर
की आवाज
अब आप
अशोक बाजपेयी
से
समाचार
सुनिये
लो
अब अच्छे से
सुबह
हुई
भाई बहिन
की
खिलखिल करती
नटखट
आवाज। ।।।

WhatsApp Image 2024 11 07 at 10.15.16 e1744831373234

वन्दिता श्रीवास्तव

मीनाक्षी दुबे की कविता -आवाज 

फूलों की चीख: कनेर की ज़ुबानी, जब कनेर बोला: ‘मुझे भी जीने दो’