वयोवृद्ध समाजसेवी कैलाश सोनी होंगे सम्मानित!

303

वयोवृद्ध समाजसेवी कैलाश सोनी होंगे सम्मानित!

 

Indore : सेवा को अपना अध्येय समझने वाले समाजसेवी, श्री स्वर्णकार सेवान्यास ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाशचंद्र सोनी (वर्मा) को बेंगलुरु ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 

संदर्भ में जानकारी देते हुए ट्रस्ट सचिव, अरविंद सोनी ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में शिक्षा एवं संघटना के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह महति सम्मान सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय हैं।

 

उन्होंने बताया कि यह सम्मान प्रो. नारायण प्रसाद मैढ़ पुरस्कार 2023 के लिए दिया जा रहा हैं। कैलाश चंद्र सोनी के सम्मान की खबर से समाजजन हर्षित हैं।

 

यह सम्मान समारोह बेंगलुरु ट्रस्ट के गणमान्य ट्रस्टीगण की टीम उन्हें सम्मानित करेगी। कार्यक्रम शहर के नंदानगर हायर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न होगा।