WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Vice Presidential Candidate of ‘India’ Alliance : ‘इंडिया’ गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी होंगे!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनके नाम की घोषणा की!

Vice Presidential Candidate of 'India' Alliance

Vice Presidential Candidate of ‘India’ Alliance : ‘इंडिया’ गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी होंगे!

New Delhi : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। रेड्डी गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रेड्डी के नाम की घोषणा की। खरगे ने कहा कि सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में रेड्डी के नाम पर मुहर लगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है।

राधाकृष्णन बनाम सुदर्शन रेड्डी

इंडिया गठबंधन की तरफ सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला तय हो गया है। ऐसे में अब 9 सितंबर को राधाकृष्णन बना सुदर्शन रेड्डी होगा। खास बात यह कि इंडिया गठबंधन में सर्वसम्मति से नाम चुनने पर जोर दिया जा रहा था। वहीं, ममता बनर्जी की टीएमसी ने गैर राजनीतिक नाम चुनने की वकालत की थी। ऐसे में इंडिया ब्लॉक में एकता का संदेश देने के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी के साथ मुकाबले में उतरने का फैसला लिया है।

1988 में सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील रहे बी सुदर्शन रेड्डी 1971 में हैदराबाद में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में रजिस्टर्ड हुए थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च हाई कोर्ट में रिट और सिविल मामलों में प्रैक्टिस की है। उन्होंने 1988-90 के दौरान सुप्रीम कोर्ट में सरकारी वकील के रूप में काम किया। उन्होंने 1990 के दौरान 6 महीने की अवधि के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी काम किया।

गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे

उस्मानिया विश्वविद्यालय के लिए कानूनी सलाहकार और स्थायी वकील के रूप में काम किया। उन्हें 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें 5 दिसम्बर 2005 को गुवाहाटी हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था।

Lokayukt Trap: भोपाल में सरकारी बाबू ₹1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार