Video of Falling Plane : उत्सुकतावश जिस उड़ते विमान की वीडियो बनाई, वो 24 सेकंड बाद गिर गया!

17 साल का वो नाबालिग कौन है, जिसने बनाया था ये वीडियो, पुलिस उसे घर से ले गई!

913

Video of Falling Plane : उत्सुकतावश जिस उड़ते विमान की वीडियो बनाई, वो 24 सेकंड बाद गिर गया!

 

Ahmedabad : उत्तर गुजरात से पहली बार पहली बार अहमदाबाद आए एक 17 साल के नाबालिग लड़के आर्यन ने छत के ऊपर से नजदीक से विमान को गुजरते देखा, तो वह उत्सुकतावश वीडियो बनाने लगा। थोड़ी देर बाद यही विमान क्रैश हो गया। हादसे के बाद नाबालिग बेहद डर गया। उसकी बहन ने ही यह वीडियो सबसे पहले देखा। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को उसने पुलिस को अपना बयान दिया। शनिवार दोपहर को गायकवाड हवेली पुलिस के कुछ जवान मेघाणी नगर पहुंचे और नाबालिग आर्यन को अपने साथ ले गए।

मोबाइल से बनाया था वीडियो

आर्यन ने बताया कि वह अपने किराए के घर के पास मोबाइल फोन पर विमान की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। उसे यह नहीं पता था कि यह विमान जल्द ही ‘आग के गोले’ में बदल जाएगा। आर्यन ने कहा कि मेरी रिकॉर्डिंग के 24 सेकंड के भीतर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैंने जो कुछ भी देखा, उससे मैं बहुत डर गया था। मेरी बहन ने सबसे पहले वीडियो देखा।


 Ahmedabad Plane Crash-Maithili Patil : आसमान छूने का सपना: मैथिली की उड़ान और न्हावा गांव का दर्द


आर्यन साबरकांठा के ईडर में अपनी मां व बहन के साथ रहता है। वह अहमदाबाद में किताबें खरीदने आया था। यहां उसके पिता किराये के मकान में रहते हैं, पहले वे भारतीय सेना में थे। अब यहां वाहन चलाते हैं। मकान मालिक कैलाश बेन ने बताया कि पुलिस जब घर पर आई तो हम डरे हुए थे, पुलिस ने बच्चे से पूछा था कि यह वीडियो कैसे बनाया।


Mother Saved her Son : मां ने कहा ‘थोड़ा दिवस रोकाई जा ने बेटा, मां के आंसू देख बेटा रुक गया और जान बच गई!


हालांकि, बाद में अहमदाबाद पुलिस ने एक बयान जारी कर बताया कि आर्यन को गिरफ्तार नहीं किया गया। केवल उसे पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आर्यन के साथ उसके पिता भी थे। उधर, आर्यन की बहन ने कहा कि वह अभी भी मानसिक तनाव में है, डरा हुआ है और यहां नहीं रहना चाहता।

घटनास्थल पर पुलिस का सख्त पहरा

विमान हादसे की जांच के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसियों के आने की आहट के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर सख्त पहरा कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के चारों ओर घेरा बना दिया है। मीडिया व अन्य लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की घटना की जांच में देश-विदेश की कई एजेंसियां जुट गई। हादसे के बाद आम लोग व मीडिया घटनास्थल से लगातार फोटो, वीडियो ले रहे थे, लेकिन अब ऐसी गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित कर दी गई हैं।