WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा कार्यभारित कर्मचारी एवं संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर्स को नियमित किए जाने की घोषणा की

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा कार्यभारित कर्मचारी एवं संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर्स को नियमित किए जाने की घोषणा की

भोपाल: विधानसभा परिसर में मां भवानी मंदिर का जीर्णोद्धार के तहत शिवलिंग एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा सचिवालय में विगत 30 वर्षों से 110 कार्यभारित कर्मचारी नियमितीकरण की प्रतीक्षा में है उनमें से कुछ तो सेवा करते करते कार्यभारित के रूप में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे कई वर्षों से अपनी पीड़ा विभिन्न फोरम पर व्यक्त कर चुके हैं उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूर्ण करते हुए श्री गौतम ने विधानसभा सचिवालय के समस्त कार्यभारित कर्मचारियों को नियमित किए जाने की घोषणा की।

इसी तरह विधानसभा सचिवालय में शासन की नीति के अनुसार 18 कंप्यूटर ऑपरेटर विगत 10 एवं 6 वर्षों से संविदा पदों पर कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री ने समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण की घोषणा की उसी अनुक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने समस्त संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर्स को भी शासन की नीति अनुसार नियमित कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर पदस्थ किए जाने की घोषणा की।