WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जबलपुर के भिटोनी की लूप लाइन में गैस से भरा वैगन पटरी से उतरा

मंगलवार की रात में जबलपुर रेल मंडल में भी दो दुर्घटनाओं से मंडल के रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। शाम 7:30 बजे कटनी में रेलवे यार्ड में एक मालगाड़ी के दो बैगन पटरी से उतर कर नीचे आ गए, जिसे रेलवे कर्मचारियों ने लगभग 1 घंटे के बाद पटरी पर लाकर उसे गंतव्य की ओर रवाना किया। इस घटना के बाद मंगलवार रात 10:30 बजे भेड़ाघाट के निकट भिटोनी में गैस से भरे मालगाड़ी के बैगन पटरी से उतर गए।