Weather Alert: मध्यप्रदेश में बुधवार से बारिश, विदा होते-होते भी रंग दिखा रहा है मानसून

बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनने के आसार

1092

Weather Alert: मध्यप्रदेश में बुधवार से बारिश, विदा होते-होते भी रंग दिखा रहा है मानसून

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में विदा होते-होते भी मानसून रंग दिखा रहा है। अगले बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में फिर बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

 इस समय भारत के उत्तर-पूर्व में हवाएं गोलाकार हो रही हैं जिससे बिहार सहित पूर्वी राज्यों से चल रहा चक्र बंगाल, ओडिसा, झारखण्ड होते हुए छत्तीसगढ़ -मध्य प्रदेश में पदार्पण कर रहा है।

 ये चक्र दक्षिण राज्यों तक फैला है जहाँ बंगाल की खाड़ी की हवाएं भी जुड़ रही हैं इसलिए बादलों का घेरा मुख्यतः उत्तर-पूर्वी, दक्षिण पूर्वी राज्यों में बारिश कर रहा है।

*नया चक्रवात*

इधर दूसरी हवाएं उत्तर से दक्षिण की ओर बह रहीं हैं जो दक्षिण पूर्व में घेरा बना कर नए चक्रवात का सूत्रपात बंगाल की खाड़ी में कर रहीं हैं। यदि अगले दो दिनों में नया चक्रवात बनता है तो ये नई मुसीबत खड़ा कर सकता है, भारत के पूर्वी राज्यों को।

 *बुधवार से बारिश*

मध्य प्रदेश में दो चक्र के मिलान से पूर्व दिशा में मंगलवार और बुधवार से पश्चिम दिशा में बारिश शुरू होगी जो आगामी सूचना तक जारी रह सकती है।