WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Change : MP के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरे, खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित!

धार जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत, कल भी ऐसा ही मौसम!

1615
WhatsApp Image 2023 03 04 At 9.09.06 PM 696x607

Weather Change : MP के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरे, खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित!

Bhopal : गर्मी आते-आते शनिवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। कई जगह बारिश, आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरे। रतलाम, भोपाल, बैतूल और राजगढ़ में तेज बारिश हुई। आगर जिले के नलखेड़ा में ओले गिरे। इंदौर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। देपालपुर में ओले गिरने की जानकारी है। ग्वालियर में भी आंधी चली। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे।

आंधी और बारिश के कारण शाजापुर जिले के शुजालपुर और खंडवा में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। लहसुन, प्याज, गेहूं और मसूर की फसल को भी नुकसान पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और बादल छाने के बावजूद दिन व रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। 7 मार्च के बाद गर्मी बढ़ेगी। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

WhatsApp Image 2023 03 04 at 9.09.21 PM

कहां कैसा मौसम रहा
खरगोन में शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। 10 मिनट से ज्यादा बूंदाबांदी का दौर चला। दोपहर बाद अचानक से बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। अशोकनगर में भी सुबह से ही बादल छाए हुए थे, शाम होते-होते अचानक तेज आंधी चलने लगी।

धार में भी मौसम में अचानक बदलता देखा गया। सरदारपुर तहसील में दोपहर को बारिश हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। गेहूं की फसल पककर खेतों में खड़ी हुई है। कुछ स्थानों पर फसल कटने के बाद खेतों में ही रखी हुई है। ऐसे में बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।

बारिश के साथ ओले गिरे
आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। साथ ही क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में ओले भी गिरे। यहां पिछले तीन दिनों से बादल छाए हुए हैं। इसके बाद किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। नलखेड़ा में तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हुई, साथ ही क्षेत्र के कुशलपुरा गाँव में मक्का के दाने के बराबर ओले भी गिरे, इसके बाद किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है।

शाजापुर के अकोदिया क्षेत्र में भी बादल छाए और तेज हवाएं चली। रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र के पिपलौदा में दोपहर बाद बारिश हुई। यहां करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई।​​​

बिजली गिरने से महिला की मौत
धार में शनिवार को खेत पर काम कर रही महिला पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना जिले के बरमंडल पंचायत के मजरे नाहरखाली गांव में हुई। गुड्डीबाई पति मुन्नालाल अपने परिवार के साथ खेत पर गेहूं कटाई का कार्य करवा रही थी। करीब 4 बजे मौसम बदला, बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे गुड्डी बाई अचेत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।