Weather Changed Again : फरवरी में मौसम फिर बदला, बादल छाए, ठंडी हवाएं चली!

फरवरी माह में मौसम बार-बार बदल रहा, ये स्थिति 10 मार्च तक रहेगी!

420

Weather Changed Again : फरवरी में मौसम फिर बदला, बादल छाए, ठंडी हवाएं चली!

Indore : मौसम फिर बदल गया। सोमवार सुबह जो लोग मॉर्निंग वॉक करने निकले वे कंपकंपा गए। रविवार के बाद अचानक दूसरे दिन भी मौसम ठंडा रहा। बादल भी छाये रहे और हवा भी तेज रही। फरवरी माह में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गया। इस तरह सामान्य से 3 डिग्री भी ज्यादा रहा। यह स्थिति 10 मार्च तक बनी रहने के आसार बताए गए हैं।

IMG 20240226 WA0009

रात का तापमान सामान्य या उससे 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा भी रहा। इसके बाद पिछले 24 घंटे में मौसम बिल्कुल पलट गया है। शनिवार को दिन का तापमान जहां 1 डिग्री बढ़ा वहीं रात का तापमान इस माह पहली बार सामान्य से 2 डिग्री नीचे आया, इस दौरान रातभर ठिठुरन रही। रविवार सुबह से मौसम काफी ठण्डा है और कंपकपाने वाला रहा।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कमजोर है। ईद चक्रवात का असर तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और ओडिशा तक है। मध्य प्रदेश में भी मौसम बदल रहा है और इंदौर में भी इसका असर देखने को मिला। शुक्रवार को दिन का तापमान 27.4 (-4) डिग्री सेल्सियस था। शनिवार दोपहर 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया और 28.5 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को रात का तापमान 14.8 (+1) डिग्री सेल्यियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को यह 2 डिग्री लुढ़ककर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके पूर्व इस माह 7 फरवरी को रात का तापमान 12.1 (+1) डिग्री सेल्लियस था। फरवरी में यह पहला मौका है जब बीते 24 दिनों में रात का तापमान सामान्य से नीचे आया।