Weather Update: MP में कई स्थानों पर बारिश की संभावना, 5 मई के बाद तापमान में होगी वृद्धि!

2742

Weather Update: MP में कई स्थानों पर बारिश की संभावना, 5 मई के बाद तापमान में होगी वृद्धि!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में इस समय दक्षिण- पश्चिम दिशा से आ रहे बादलों के कारण अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पश्चिम और मध्य भाग में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इंदौर, धार, झाबुआ, उज्जैन, देवास, खंडवा रतलाम बेल्ट में बारिश की संभावना प्रबल रहेगी। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इससे तापमान में एकदम से बढ़ोतरी नहीं हो पाएगी, लेकिन 5 मई के बाद तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।

आने वाले दिनों में ग्वालियर में अधिकतम पारा 43, भोपाल में 42/43, इंदौर में 40 डिग्री तक पारा जाने की संभावना है। वही खंडवा में 43/44 डिग्री तक हो सकता है।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से आज दोपहर बाद जम्मू कश्मीर लेह लद्दाख में बादल छाएंगे, बारिश की संभावना भी रहेगी। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पंजाब में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली हरियाणा में बादल छाएंगे।