Weather Update: MP में पश्चिमी क्षेत्र में बादलों का जमघट, कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

पूरे उत्तर भारत में बादल बारिश के साथ शीतलहर की संभावना

809

Weather Update: MP में पश्चिमी क्षेत्र में बादलों का जमघट, कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में पश्चिमी क्षेत्र में बादलों का जमघट 2 दिन में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

पूरे उत्तर भारत में बादल बारिश के साथ शीतलहर की संभावना

दक्षिण भारत में केरल में बारिश की संभावना तमिलनाडु कर्नाटक आंध्र में बादल छाएंगे

मध्यप्रदेश में इस समय बादलों का तेज प्रवाह चल रहा है। बादल पश्चिमी मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व की ओर बह रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ से अगले 24 घंटों में भोपाल ग्वालियर भिंड मुरैना आदि स्थानों पर बारिश की संभावना पैदा हो रही है। इंदौर संभाग में बादल छाए रहेंगे, यहाँ भी वर्षा की संभावना भी है। मध्य प्रदेश का मौसम अगले सप्ताह से फिर ठंड की आगोश में हो सकता है। लगभग 2 डिग्री पारा उत्तरी मध्य प्रदेश में गुरुवार शुक्रवार से गिरने की संभावना है।

उत्तर भारत में कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में चक्रवाती तूफान से रोजाना हिमपात हो रहा है इसका असर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब दिल्ली हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तक हो रहा है। इन सभी प्रदेशों में बारिश की स्थिति बन रही है। राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी ठंड और बारिश का मिलाजुला रूप है।

दक्षिण भारत में केरल में आज बारिश की संभावना है जबकि कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहेंगे।