WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Weather Update: गुजरात से टकराकर बिखर भी सकता है चक्रवात,MP में शुक्रवार से भारी वर्षा की संभावना

Weather Update: गुजरात से टकराकर बिखर भी सकता है चक्रवात,MP में शुक्रवार से भारी वर्षा की संभावना

Weather Update: गुजरात से टकराकर बिखर भी सकता है चक्रवात,MP में शुक्रवार से भारी वर्षा की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

चक्रवात बिपरजाय का रुख अब सीधे-सीधे गुजरात की ओर हो रहा है, यह आज रात को उत्तर पश्चिम गुजरात से प्रवेश कर जाएगा। उसका प्रभाव पाकिस्तान से कम होकर दक्षिणी- पश्चिम राजस्थान में भी रहेगा। चक्रवात का रास्ता गुजरात से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए पूर्वी राज्यों की ओर चला जाएगा।

भारत के दक्षिण – पश्चिम सागर से उठा चक्रवात अपनी दिशा भारत की ओर करने के बाद भी अभी तक अपने पूर्ण आकार में नहीं आ पाया है। इसलिए बहुत संभावना है की गुजरात की जमीन से टकराकर यह बिखर भी सकता है।
इसके बिखरने से गुजरात, मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में भी बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

इधर उत्तर भारत में पश्चिमी हवा साथ आ रहे बादल कश्मीर, लद्दाखz हिमाचल प्रदेश को प्रभावित करते हुए पूर्वी भारत से दक्षिण पूर्वी राज्यों में भ्रमण कर रहे हैं जिससे प्रभावित क्षेत्रों में वर्षा हो रही है।

बंगाल की खाड़ी से बादलों का प्रवेश भारत की ओडिशा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित दक्षिण राज्यों में हो रहा है यहां पर कई जगह बारिश की संभावनाएं बन रही है।

मध्य प्रदेश में चक्रवात का मुख्य असर उत्तर पूर्वी हिस्से में होगा। इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी खासकर शुक्रवार, शनिवार, रविवार को अच्छी बारिश की संभावना है।