
Weather Update: MP में 7 फरवरी तक तापमान में उतार चढ़ाव, 3-4 फरवरी को बादल-बारिश!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
दक्षिणी हवाएं अब पूर्व से आकर पश्चिम से होकर उत्तर – पूर्व की ओर चक्कर लगा रहीं हैं। इसी के साथ ही पश्चिमी हवाएं भी उत्तर पूर्व की ओर रुख किए हुए हैं। इन हवाओं संग आ रहे बादल तापमान में आगामी सप्ताह तक उतार-चढ़ाव बनाए रखेंगे। रात में यदि पश्चिमी हवाएं बलवती होंगी तो दिन में दक्षिणी हवाओं का असर पड़ेगा।
दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के साथ बादलों का घेरा केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र तक चल रहा है। यह हवाएं पूर्व से बादलों को बहाकर दक्षिण महासागर में आकर यहां से उत्तर पूर्व की ओर चल रही है। अगले 3 दिनों में पश्चिमी बादलों संग मिलकर महाराष्ट्र और गुजरात से होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी। उधर पश्चिमी हवाओं संग बादल राजस्थान से लेकर उत्तर पूर्व की ओर बहेंगे।
आज कश्मीर में बारिश और लद्दाख में बर्फबारी होगी। हिमाचल के पर्वतीय हिस्से में भी बारिश की संभावना है। हल्के बादल पंजाब में भी छाएंगे।
मध्य प्रदेश में आगामी सप्ताह तापमान में उतार चढ़ाव का रहेगा। 3 और 4 फरवरी को दक्षिण दिशा से बादल प्रदेश में छाएंगे। बारिश की संभावना हो सकती है। बादल छंटते ही दक्षिण पश्चिम हवाओं का मिश्रण रहेगा। दिन में तापमान 30 से 32 तो रात को 11/12 रहेगा। 5 फरवरी से अगले तीन दिनों तक रातों को एक बार फिर पश्चिमी हवाओं से ठंड का एहसास होगा।





