WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Update : 24 से 26 मार्च तक प्रदेशभर में फिर बारिश, ओले और तेज रफ्तार से आंधी चलेगी!

तीन दिन प्रदेश में फिर बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर चलेगा!

3738

Weather Update : 24 से 26 मार्च तक प्रदेशभर में फिर बारिश, ओले और तेज रफ्तार से आंधी चलेगी!

Bhopal : प्रदेश में Second बरसात, आंधी और ओलों का दौर जारी है। बुधवार को बारिश और ओलों से थोड़ी राहत रही, पर 24 से 26 मार्च तक फिर मौसम बदलने के संकेत हैं। आज भी बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। 22 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हुआ, जिसका असर 24 मार्च से 26 मार्च तक बना रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में फिर ओले गिरेंगे, तो 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की आंधी चलेगी। मार्च महीने में यह तीसरा सिस्टम है।

मौसम के जानकारों के मुताबिक वैज्ञानिकों मार्च में एक-दो बार ही वेदर डिस्टर्बेंस होता है। लेकिन, इस बार 3 बार मौसम बदला। तीसरी बार बदले मौसम का असर प्रदेशभर में देखने को मिलेगा। भोपाल, ग्वालियर, दतिया, नर्मदापुरम जिलों के साथ जबलपुर, शहडोल, चंबल संभाग में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बाकी जगह हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने-गिरने और तेज आंधी चलने के आसार हैं। 25 और 26 मार्च को लगभग प्रदेश में ही मौसम का यही मिजाज रहेगा।

पिछले 24 घंटे में बैतूल के आठनेर में 0.27 इंच, मुरैना के सबलगढ़ में 0.03, सागर के बुधनी में 0.03, नर्मदापुरम शहर में 0.03, मंडला के मटियारी में 0.70, मेहगांव में 0.64, मंडला शहर में 0.44, बिछिया में 0.33, मवई में 0.29, घुघरी में 0.07, सिवनी के घनसौर में 0.70, धनौरा में 0.01 इंच बरसात हुई। इसी तरह छिंदवाड़ा के परासिया में 0.20, जबलपुर के बरगी में 0.15, डिंडौरी शहर में 0.07, अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ में 0.07 इंच पानी गिरा।

कई जगह फिर ओलावृष्टि

बदले मौसम के नए फेज में ओलावृष्टि होने से कई शहरों की सड़कें ओलों से ढंक गई और कश्मीर जैसा नजारा दिखने को मिला। मौसम के जानकारों के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर एक चक्रवात बना है। वहीं, श्रीलंका से नॉर्थ मध्यप्रदेश की तरफ ट्रफ लाइन आ गई है। हालांकि, यह पिछले दो सिस्टम जितनी स्ट्रॉन्ग तो नहीं है, लेकिन इसका असर प्रदेशभर में रहेगा। वेदर डिस्टर्बेंस का 24 मार्च से ज्यादा असर दिखेगा। इसके पहले मौसम साफ रहने की संभावना है।

कब और कहां बिगड़ेगा मौसम

24 मार्च को नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गरजने की संभावना रहेगी। 25 मार्च को भोपाल, सीहोर, रायसेन और विदिशा में बादल छाए रहेंगे। वहीं, बिजली गिर भी सकती है। वहीं, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया जिलों में कहीं-कहीं, शहडोल-जबलपुर संभाग के सभी जिलों में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। जबकि, 26 मार्च को भोपाल संभाग के जिलों और नर्मदापुरम में ओलावृष्टि के आसार है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। रीवा, सागर, चंबल संभाग के साथ ग्वालियर-दतिया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना। शहडोल-जबलपुर संभाग में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलेगी। आंधी की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।