WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मध्यप्रदेश में कल से गर्मी देगी दस्तक,बढ़ेगा 3 डिग्री तापमान

WhatsApp Image 2023 02 13 At 2.27.53 PM 696x725

Weather Update:
मध्यप्रदेश में कल से गर्मी देगी दस्तक,बढ़ेगा 3 डिग्री तापमान

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं का रुख अब भारत में उत्तर पूर्व की ओर हो गया है जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो रही है। दो से तीन डिग्री तापमान कल से भारत में बढ़ने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में बादल छाएंगे। कश्मीर में अगले सप्ताह फिर हो सकती है बर्फबारी।

मध्य प्रदेश में कल मंगलवार से दिन के पारे में 3 डिग्री और रात के पारे में 2 डिग्री उछाल आ सकता है। दिन का तापमान सप्ताह के अंत में 5 डिग्री तक भी बढ़ सकता है। यह माना जा सकता है कि गर्मी की दस्तक दो दिन बाद से शुरू हो जाएगी। अब हल्की ठंड सुबह के वक्त महसूस की जा सकेगी।
दक्षिण के सभी राज्यों में मौसम साफ रहेगा।