
Weather Update: कर्नाटक, गोवा, आंध्रा में भारी बारिश,MP में मौसम साफ,पश्चिमी हवाओं से इंदौर, भोपाल बेल्ट रहेंगे ठंडे
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
अरब सागर में बादलों के चक्राकार होने से दक्षिण राज्यों में पूर्व से आ रहे बादल पश्चिम जाने के बजाय ठहरकर आज कर्नाटक, आंध्रा और गोवा में भारी बारिश करेंगे। यहां से बादलों का घुमाव महाराष्ट्र के दक्षिण भाग को छूता हुआ छग से उत्तर – पूर्व की ओर बह रहा है। उत्तर – पूर्व में भी बादल चक्राकार हो रहे हैं। बंगाल, झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी हवाओं से इंदौर, भोपाल बेल्ट ठंडे रहेंगे। ग्वालियर में अधिकतम पारा 30 हो सकता है। प्रदेश में दक्षिण पूर्व से बादलों के आने से 16 अक्टूबर से तापमान बढ़ेगा। पूर्वी इलाकों से बादल गुजरेंगे। बारिश की संभावना प्रदेश में कहीं कहीं 18 से 20 अक्तूबर के बीच बन सकती हैं।
बंगाल की खाड़ी में पूर्वी दिशा से बादलों के आने का क्रम जारी है इससे दक्षिण राज्यों में बारिश की स्थिति बनती रहेगी। उत्तरी राज्यों में लद्दाख से बादल पूर्व की ओर गुजर रहे हैं। यहां बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है।





