WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: मानसून की विकृत स्थिति…उत्तर से दक्षिण और उत्तर- पूर्व से दक्षिण- पश्चिम की ओर, आज महाराष्ट्र भी निशाने पर!

Weather Update: मानसून की विकृत स्थिति…उत्तर से दक्षिण और उत्तर- पूर्व से दक्षिण- पश्चिम की ओर, आज महाराष्ट्र भी निशाने पर!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मौसम का विकृत दौर चल रहा है। समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद अब इसमें बहुत बदलाव हो रहे हैं। पहले हवाओं का चक्र उत्तर -पूर्व से दक्षिण -पश्चिम की ओर चल रहा था अब इसमें कश्मीर से राजस्थान के बीच की गोलाकार स्थिति फैल रही है इसलिए पूर्वी मानसून का चक्र मध्यप्रदेश से एक बार फिर महाराष्ट्र की ओर भी चल पड़ा है।

 

आज कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित राजस्थान में कई जगह तेज बारिश होगी। राजस्थान से बादल अरब सागर की ओर जाकर वापस उत्तर भारत में चक्कर लगा रहे हैं। इसी के चलते उत्तर -पूर्व दिशा का मानसून मध्य प्रदेश से गुजरात और महाराष्ट्र में बंट रहा है। जबकि दक्षिण राज्यों में भी हवाएं गोलाकार हो रहीं है, यहां बादलों में आपसी टकराव की स्थिति बन रही है। बहरहाल महाराष्ट्र में आज पूर्वी दक्षिण भाग में भारी वर्षा हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है लेकिन हवाओं के प्रभाव से इसमें भटकाव हो रहा है जिसके चलते आज दक्षिण भाग में असर रहेगा जबकि दोपहर बाद मध्य और पश्चिम में असर बढ़ सकता है। हल्की से सामान्य वर्षा का दौर चलेगा, भारी बारिश की संभावना कम रहेगी उत्तरी भाग में बारिश का असर कम रहेगा, धूप खिल सकती है।