
Weather Update: MP में इंदौर सहित पश्चिमी भाग में 4 दिन बाद गर्मी से राहत, रोहिणी में गिरेगी बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी के बीच पश्चिम क्षेत्र के लिए राहत की खबर हो सकती है कि चार दिनों बाद अधिकतम तापमान में कमी आएगी। जबकि धार, रतलाम, झाबुआ आदि में 2 डिजी तापमान आज भी कम रहेगा जबकि 19 मई से इंदौर, उज्जैन, देवास आदि इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। भोपाल में 5वें दिन से तापमान कम होगा, लेकिन जबलपुर, ग्वालियर बेल्ट में गर्मी और असर दिखाएगी। जबलपुर में 42 से 44, ग्वालियर में 42 से 45 डिग्री तक तापमान जाएगा। रोहिणी में बारिश होने की संभावना 28 से 31 मई के बीच रहेगी।
उत्तर भारत में केवल कश्मीर और लद्दाख में बारिश होगी। पश्चिमी बादलों का रुख ऊंचा होने से बादल पूर्व की ओर खिसक रहे हैं। बादल पंजाब, हिमाचल में छाएंगे।
दक्षिण में चक्रवात बनने से पहले कमजोर हो गया। इससे बादलों का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर चल पड़ा है। केरल, कर्नाटक के समुद्र तटीय इलाकों बारिश होगी। महाराष्ट्र में कल से गहरे बादल नजर आयेंगे। अगले सप्ताह से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है।





