Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया चक्रवात, ओडिशा और पश्चिमी बंगाल को खतरा,MP में 4 दिनों तक रहेगा बादल, बारिश और कोहरे का मौसम

17638

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया चक्रवात, ओडिशा और पश्चिमी बंगाल को खतरा,MP में 4 दिनों तक रहेगा बादल, बारिश और कोहरे का मौसम

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

 

 

 

भारत में पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत की ओर उठती हुई जा रही हैं। इससे कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश और बर्फबारी की स्थिति रहेगी। दिल्ली में हल्के बादल छाएंगे। उत्तराखंड में बारिश की संभावना रहेगी। राजस्थान के पूर्वी भाग में बादल छाएंगे।

 

मध्य प्रदेश में अगले 4 से 6 दिन तक बादल बारिश और कुछ जगह कोहरे की संभावना बनी रहेगी। दक्षिण पश्चिम दिशा से चल रहे बादल पूर्वी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इसलिए मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में अगले 4 दिन और पूर्वी भाग में अगले 6 दिन तक मौसम बादल बारिश और कोहरे का हो सकता है। बादलों का यह प्रवाह मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश और बिहार तक बना हुआ है।

 

श्रीलंका के पास से शुरू हुआ चक्रवात अब पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा है और संभावना है अगले दो दिन में यह उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की तरफ रुख कर सकता है जहां भारी बारिश की संभावना बनेगी।