Weather Update: MP का उत्तरी भाग सर्वाधिक ठंडा,दिल्ली में 24 जनवरी से पहले ठंड में राहत नहीं

1032

Weather Update: MP का उत्तरी भाग सर्वाधिक ठंडा,दिल्ली में 24 जनवरी से पहले ठंड में राहत नहीं

मध्य प्रदेश में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। प्रदेश का उत्तरी भाग ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, जबलपुर आदि में ठंड का प्रकोप ज्यादा है। ग्वालियर में न्यूनतम पारा 6 से 8 डिग्री और अधिकतम पारा 19, 20 चल रहा है। ठंड का असर मध्य प्रदेश के मध्य तक पड़ रहा है। इंदौर में न्यूनतम पारा कल से 8, 9 डिग्री तक जाने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कल से बादल भी नजर आने लगेंगे।

 

दिल्ली में कोहरे के साथ-साथ ठंड का भी जबरदस्त असर पड़ रहा है, यहां न्यूनतम पारा 4 से 6 डिग्री तक पहुंचाने की संभावना है, जबकि अधिकतम पर 18- 19 डिग्री तक हो सकता है। कोहरे की सीमा भारत के उत्तर – पश्चिम से उत्तर – पूर्व तक फैली है। हिमाचल प्रदेश में और भी बुरी हालत है यहां भी ठंड का कहर जारी है अगले 10 दिन बाद बारिश, बर्फबारी की संभावना है बन रही है।

 

भारत के दक्षिणी राज्यों में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। सब दूर मौसम खुला रहेगा। कुछ-कुछ जगह पर बादल जरूर नजर आएंगे। 10 दिन बाद दक्षिण राज्यों में बादलों का आवागमन शुरू हो सकता है।