Weather Update: आज उत्तर भारत में कई जगह बारिश- बर्फबारी, MP में 9 मार्च से तेज गर्मी

566

Weather Update: आज उत्तर भारत में कई जगह बारिश- बर्फबारी, MP में 9 मार्च से तेज गर्मी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी उत्तर भारत में बरकरार है। आज भी लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तक बारिश के जबरदस्त आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है। अगले दो दिन तक उत्तर भारत में यह असर पश्चिमी बादलों के कारण बना रहेगा। बादलों का फैलाव राजस्थान, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। दिल्ली में आजकल में बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आगामी 9 मार्च से गर्मी में और उछाल आएगा l अधिकतम पारा 38 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बहरहाल इंदौर में बादल रहेंगे, अधिकतम पारा 34 और न्यूनतम पर 19 डिग्री चल रहा है। सर्वाधिक गर्मी का एहसास महाराष्ट्र के समीपवर्ती मध्य प्रदेश के इलाकों में होगा, यानी खंडवा बुरहानपुर आदि इलाकों में अधिकतम पारा 9 मार्च से 39/40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दक्षिण भारत में बादलों की लहर पूर्व से पश्चिम की ओर चल पड़ी है लेकिन केरल और तमिलनाडु के नीचे से बादल गुजर रहे हैं इसलिए बारिश की संभावना अभी यहां नहीं है।