Weather Update: उत्तर भारत आज बर्फबारी और बारिश की चपेट में, MP में बादल, कोहरा

71

Weather Update: उत्तर भारत आज बर्फबारी और बारिश की चपेट में, MP में बादल, कोहरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में आज बर्फबारी और बारिश का माहौल रहेगा। लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश बर्फबारी की कैद में रहेंगे तो उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में वर्ष होगी। आंशिक प्रभाव राजस्थान के उत्तर पूर्व और यूपी के उत्तर पश्चिम भाग में रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का एक और अगला हमला 24 घंटे बाद होगा। जब तुर्की और साउथ अफ्रीका के बादलों की लहर ईरान, अफगानिस्तान होते हुए उत्तर भारत में पहुंचेगी। इस तरह पूरे सप्ताह उत्तर भारत का मौसम बारिश बादल और बर्फबारी से चलता रहेगा। बारिश से दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 से 9 डिग्री पर आ जाएगा।

 

मध्य प्रदेश में बादलों की लहर चल रही है जो पूर्व पश्चिम से पूर्व की ओर बह रही है इससे आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। तापमान में आज उछाल ग्वालियर से इंदौर तक बना रहेगा। कल से ग्वालियर फिर ठंडा होगा। दिन का तापमान 28 से 21, न्यूनतम 13 से 10 होगा। भोपाल में 27 से 24 और रात में 14 से 11 हो जाएगा। इंदौर में भी कल से ठंड का अहसास होगा जब दिन का तापमान 26 से 24 और रात का 14 से 10 होगा। लेकिन एक दिन बाद ही फिर तापमान में उछाल आएगा।

संभावना है प्रदेश के आधे निचले हिस्से में 30 जनवरी से ठंड कमजोर होगी और दिन के तापमान में 5 डिग्री उछाल आ जाएगा।

दक्षिण महासागर में चक्रवातों की उथल पुथल जारी है। भारत के दक्षिण भाग में बादल पूर्व से पश्चिम न जाते हुए बंगाल की खाड़ी में इकट्ठा हो रहे हैं।