WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: उत्तर – पूर्व से मानसून की तगड़ी एंट्री, भारत में मध्य दक्षिण और पश्चिम दिशा में कई जगह भारी बारिश के आसार

Weather Update: उत्तर – पूर्व से मानसून की तगड़ी एंट्री, भारत में मध्य दक्षिण और पश्चिम दिशा में कई जगह भारी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में इस समय उत्तर – पूर्वी दिशा से मानसून तगड़ी स्थिति में उतर रहा है, जिससे पूर्वी राज्यों समेत बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश सहित दक्षिण राज्यों और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बन रही है।

महाराष्ट्र में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। यहां पर मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में अगले सप्ताह कई बार भारी बारिश की संभावना बन रही है।

उत्तर भारत से जम्मू कश्मीर के रस्ते भी पश्चिमी विक्षोभ के बादल उतरकर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को घेर रहे हैं। इस तरह दो दिशाओं से आ रहे बादल मध्य प्रदेश और राजस्थान से संयुक्त होकर गुजरात और राजस्थान के रास्ते अरब सागर की ओर जा रहे हैं।

अरब सागर में बादलों का जखीरा इकट्ठा हो रहा है जो अरब देशों की ओर कूच कर रहा है। यहीं पर पश्चिमी विक्षोभ के बादल भी मिल रहे हैं। संभावना है रेगिस्तान में कई इलाकों में भारी बारिश अगले 48 से 72 घंटे के बीच हो सकती है।

मध्य प्रदेश में पूर्वी दिशा से मानसून ने तगड़ी दस्तक दी है, जिससे प्रदेश के पूर्वी भाग में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि दक्षिण मध्य में भी कई जगह भारी बारिश हो सकती है।

उत्तरी क्षेत्र सामान्य रह सकता है जबकि पश्चिमी भाग में यदि बादल पूर्व से पहुंचते हैं तो शाम से लेकर रात के बीच में यहां भी अच्छी बारिश हो सकती है।