Weather Update: MP में 25 मार्च से गर्मी का शुरू होगा जलवा, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचेगा!

131

Weather Update: MP में 25 मार्च से गर्मी का शुरू होगा जलवा, तापमान 42 डिग्री तक पहुंचेगा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के अधिकांश राज्यों में खासकर पश्चिम मध्य और उत्तरी हिस्से में मार्च महीने के अंत से गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी। 21 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी होगी और 25 मार्च के बाद से अधिकतम पारे में तेजी से बढ़ोतरी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से लेकर 43 डिग्री तक जा सकता है।

 

भारत के पश्चिम दिशा में अभी बादलों का चक्र है जो बाद में ऊंची हवाओं के साथ लद्दाख से गुजरेगा। कश्मीर, हिमाचल में इसका कोई खास असर नहीं होगा। मार्च माह के अंत में कश्मीर में गर्मी बढ़ेगी, अधिकतम पारा 15 से बढ़कर 26 तक जा सकता है। यहां बारिश की संभावना बीच-बीच में एक दो बार हो सकती है। लेकिन अप्रैल माह में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावनाएं अचानक बढ़ेगी, जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकेगी। लद्दाख में अगले दो दिन बाद बर्फबारी की संभावना है। माह के अंत में यहां भी गर्मी असर दिखाएंगी।

 

मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी का आलम मार्च के अंत से शुरू होगा। ग्वालियर बेल्ट में अधिकतम तापमान 43 तो इंदौर बेल्ट में अधिकतम तापमान 41 तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में अभी दक्षिण पश्चिमी हवाओं से बादलों का प्रवाह चल रहा है, जिसके कारण तापमान में हल्की गिरावट है। कल से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी और उतार-चढ़ाव अभी तीन-चार दिन तक जारी रहेगा।

21 मार्च से तापमान बढ़ेगा और 25 मार्च से असल गर्मी महसूस होगी। 30 मार्च तक पर 41 से 43 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि अप्रैल में फिर तापमान में उतार आएगा और माह के अंत में फिर गर्मी बढ़ेगी। यही स्थिति मई माह तक कायम रहेगी।

 

दक्षिण भारत में मार्च माह के अंत में उथल-पुथल हो सकती है क्योंकि दक्षिण महासागर में चक्रवात बनते बिगड़ते स्थिति में हैं। हाल फिलहाल एक नया चक्रवात क्रिसमस आइलैंड के पास बन रहा है जिसके चलते भारत के निचले हिस्से के समुद्र में हलचल हो सकती है।