WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Holiday in Indore on Rang Panchami : रंग पंचमी पर इंदौर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा!

कलेक्टर ने वर्षभर के लियर 3 विशेष अवकाश घोषित किए!

Holiday in Indore on Rang Panchami : रंग पंचमी पर इंदौर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा!

Indore : रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च को इंदौर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा जारी वर्ष 2025 के लिए इंदौर जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिले में रंग पंचमी के अवसर पर 19 मार्च बुधवार को और दशहरे के दूसरे दिन 3 अक्टूबर शुक्रवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। साथ ही अहिल्या उत्सव के अवसर पर 22 अगस्त शुक्रवार को आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। उक्त सभी अवकाश बैंक और कोषालय में लागू नहीं होंगे।

 

पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। किसी भी प्रकार की हुड़दंग या विवाद की स्थिति को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा, गेर मार्ग पर स्थित इमारतों और छतों से निगरानी रखी जाएगी। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।