WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Weather Update : आने वाले 2 दिन में MP में तापमान 3℃ तक बढ़ने के आसार, पूरा उत्तर भारत तपेगा!

WhatsApp Image 2025 04 21 At 17.56.49

Weather Update : आने वाले 2 दिन में MP में तापमान 3℃ तक बढ़ने के आसार, पूरा उत्तर भारत तपेगा!

पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के संकेत!

New Delhi : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। संभावना है कि आने वाले दो दिनों (22 से 24 अप्रैल) में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे राहत मिलना इस सप्ताह आसान नहीं होगा। साथ ही बारिश की मार झेल रहे जम्मू और कश्मीर को सोमवार को भी राहत के आसार नहीं है। विभाग ने यहां के ऑरेंज अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है।

रविवार को आईएमडी ने जानकारी दी कि 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। वहीं, मध्य भारत में मंगलवार से अधिकतम तापमान के 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके अलावा विभाग ने कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है।

WhatsApp Image 2025 04 21 at 17.56.55

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 22 से 24 अप्रैल, राजस्थान, हरियाणा में 23 और 24 अप्रैल, विदर्भ में 21 से 23 अप्रैल तक लू की स्थिति बन सकती हैं। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचैरी, करईकल में 22 अप्रैल तक मौसम बेहद गर्म और उमस भरा रह सकता है। गुजरात में 22 से 24 अप्रैल तक ऐसे मौसम के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में को बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 21 अप्रैल को आंधी और गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में 3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में 24 अप्रैल तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर बारिश के आसार हैं। साथ ही आंधी, गरज और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।