Weather Update:MP में आज से 7 दिनी ठण्ड का असर शुरू,1 फरवरी को तेज़ रहेगी ठण्ड 

आज फिर उत्तर-पश्चिम राज्यों में छाया कोहरा, दक्षिण में चक्रवात हुआ हावी

1238

Weather Update:MP में आज से 7 दिनी ठण्ड का असर शुरू,1 फरवरी को तेज़ रहेगी ठण्ड 

दिनेश सोलंकी की ख़ास रिपोर्ट 

पश्चिमी दिशा से बादलों की खेप लगातार आना जारी है इससे भारत की उत्तर दिशा में बादल छाए रहेंगे उत्तरी पहाड़ी इलाकों में आज भी बारिश-बर्फ़बारी का असर रहेगा। कश्मीर में आज न्यूनतम पारा माइनस 7 डिग्री तक रहेगा। दिल्ली में आज केवल बादल और कोहरे का असर रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज से सात दिनी ठण्ड का असर शुरू होगा। कल 1 फरवरी को प्रदेश भर में ठण्ड ज़्यादा अर्थात 7 से 8 डिग्री महसूस की जाएगी। बाद में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा लेकिन ठण्ड का असर बना रहेगा।

आज कोहरा उत्तर–पश्चिम भाग में रहेगा। पंजाब, हरियाणा, देहली, राजस्थान के उत्तर-पश्चिम और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड हिस्से में कोहरा छायेगा।

दक्षिण महासागर में और भारत के पूर्वी दिशा में चक्रवात विशाल हो रहा है। लेकिन दिशा अभी उसकी तय नहीं है। इसलिए प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है जबकि असर से बादल दक्षिण से लेकर उत्तर-पूर्व तक छाये रहेंगे।