Weather Update: MP में आज से 5 दिन तक मौसम परिवर्तन, उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में बारिश

241

Weather Update: MP में आज से 5 दिन तक मौसम परिवर्तन, उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, दक्षिण भारत में बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज से 5 दिन तक मौसम परिवर्तन रहेगा। कई जगह बादल छाएंगे, तापमान में वृद्धि होगी। बारिश का असर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में रह सकता है। कहीं कहीं ओले गिर सकते हैं। यहां राजस्थान गुजरात के रास्ते बादल प्रवेश कर रहे हैं जो हवाओं संग पश्चिम से मध्य होते हुए उत्तर की ओर रुख कर रहे हैं। ग्वालियर में दिन का तापमान आज 28 तो कल 30 डिग्री होगा। जबलपुर में रातों को ठंड रहेगी लेकिन तापमान बढ़ेगा। आज रात 11 तो कल 13 डिग्री होगा। भोपाल और इंदौर में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होने लगा है। यहां दिन में 31 तो रात में 17 डिग्री तक तापमान हो चुका है। अगले 5 दिन बादल होने से तापमान में घट बढ़ चलेगी। अचानक बारिश की संभावना कई स्थानों पर रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजस्थान असर करेगा। पंजाब और हिमाचल में बारिश हो सकती है। कश्मीर के पूर्वी और लद्दाख के दक्षिणी भाग में भी बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के अग्र भाग में भी बादल छाएंगे।

दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में बादलों ने प्रवेश कर लिया है। यहां हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिण महासागर से बादल श्रीलंका होते हुए दक्षिण राज्यों से गुजरकर उत्तर पूर्व की ओर रुख कर रहे हैं। आंध्रा और कर्नाटक के दक्षिणी भाग में भी बादल छाएंगे।