Weather Update: MP में पश्चिम और मध्य से मौसम हुआ साफ, उत्तर -पूर्वी राज्यों में रहेगा बारिश का असर, होलांग चक्रवात आज होगा और शक्तिशाली

735

Weather Update: MP में पश्चिम और मध्य से मौसम हुआ साफ, उत्तर -पूर्वी राज्यों में रहेगा बारिश का असर, होलांग चक्रवात आज होगा और शक्तिशाली

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का असर आज जम्मू कश्मीर और लद्दाख से खत्म हो जाएगा। लेकिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होगी। हरियाणा, दिल्ली और यूपी में बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर में “शक्ति” चक्रवात का असर कम हो गया है। हवाएं खत्म होते चक्रवात के बिखराव को उत्तर – पश्चिम की ओर ले जा रही हैं जिससे हल्के बादलों को हवाएं गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के रास्ते यूपी से नेपाल की ओर बहा रहीं हैं।

IMG 20251008 WA0027

इसी प्रकार चीन में खत्म हुआ “मातमो” चक्रवात का बिखराव बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्रा तक आकर छग, बिहार, झारखंड, बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व के राज्यों से वापस चीन की ओर लौट रहे हैं।

मध्य प्रदेश में उत्तर- पश्चिम भाग में बादल शाम तक पूरी तरह हटकर मौसम को साफ कर लेंगे। केवल पूर्वी भाग में बादल रहेंगे। पश्चिमी ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान 29/30 और न्यूनतम तापमान 17/18 तक रहेगा। जबलपुर सहित पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान में और कमी आ सकती है।

दक्षिण के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में कुछ जगह पूर्व से आ रहे बादलों से बारिश की संभावना है। गोवा में बारिश हो सकती है।

भारत के पूर्व में दो चक्रवात सक्रिय हैं। इसमें जापान के नजदीक पहुंचकर टर्न लेकर पूर्व की ओर लौटने वाला चक्रवात “हालोंग” आज शाम तक 230 km की रफ्तार में आ जाएगा। यह अभी पूरी तरह समुद्रीय क्षेत्र में है मगर असर से जापान में बारिश होगी।

दूसरा चक्रवात “इन्वेस्ट 95 W” अभी 45 km की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अभी इसकी नियत दिशा तय नहीं है। यह फिलिपींस के समुद्र में है।