WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: वर्ष के अंतिम दिन पश्चिमी बादलों ने घेरा उत्तर भारत को, होगी बारिश

दक्षिणी हवाओं के दिशा परिवर्तन से मध्य प्रदेश में ठंड का असर हुआ कम

Weather Update: वर्ष के अंतिम दिन पश्चिमी बादलों ने घेरा उत्तर भारत को, होगी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

*उत्तर भारत की स्थिति*

दक्षिण अफ्रीका से चलकर बादलों का रैला सऊदी अरब से आगे बढ़कर ईरान होते हुए आज अफगानिस्तान और पाकिस्तान के द्वार से भारत पहुंच रहा है। पश्चिम बादलों का यह घेरा विक्षोभ के रूप में आज से पंजाब, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगा। शाम होते-होते राजस्थान के उत्तरी इलाके, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक बादल छाएंगे। कल से कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावनाएं बढ़ेंगी, जबकि हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है।

*_दक्षिण भारत की स्थिति_*

इधर दक्षिण महासागर में पूर्वी हवाओं के बढ़ते दबाव से बादल अब उत्तर पूर्व की बजाय तमिलनाडु केरल के रास्ते पश्चिम की ओर बढ़ने लगे हैं। इससे आज तमिलनाडु और केरल में बारिश की संभावना है जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बादल छाएंगे।

 

*मध्य भारत की स्थिति*

मध्य प्रदेश में ठंड को फिर से हल्का ब्रेक लग रहा है। कारण, दक्षिण महासागर की हवाएं पूर्व से पश्चिम बहने लगी हैं इसलिए पश्चिमी हवाएं जो मध्य प्रदेश में असर करने वाली थी, वह अब थोड़ी ऊपर की तरफ उठ रही है। ठंड का हल्का असर सिर्फ मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में ही रहेगा, जबकि इंदौर भोपाल आदि में अधिकतम पारा फिर से चढ़ने लगेगा। इससे न्यूनतम पारे में भी एक डिग्री उछाल आया है। नए समीकरण से संभावना है कि एक सप्ताह बाद ही अब ठंड अपने तेवर दिखा सकती है।

 

महाराष्ट्र में अगले दो दिन अधिकतम तापमान 30, 31 डिग्री तक जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।