Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का हमला भारत में, उत्तर से लेकर मध्य तक कई राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा!

5758

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का हमला भारत में, उत्तर से लेकर मध्य तक कई राज्यों में भारी बारिश का अंदेशा!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

हवाओं का चक्रवर्ती रूप एक बार फिर सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ का हमला तेज हवाओं के साथ भारत के जम्मू कश्मीर से शुरू होकर हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग तक असर करेगा। जबकि उत्तर पूर्व का मानसून उत्तर प्रदेश बिहार के मार्फत मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्व दिशा में सक्रिय होगा।

कुल मिलाकर मिश्रित हवाओं का योग भारत में उत्तर- पूर्व के राज्यों में सर्वाधिक प्रभाव लिए दिखाई देगा।

मध्य प्रदेश को आज उत्तर और उत्तर पूर्वी हवाओं का लाभ मिलेगा जिससे प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी और भोपाल तक सामान्य से भारी बारिश की संभावना रहेगी। वहीं, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना रहेगी। इंदौर, जबलपुर में भी मौसम बादलों से भरा रहेगा और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

महाराष्ट्र में मानसून छाया रहेगा। तेलंगाना में भारी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश हो सकती है।