

Weather Update: 24 फरवरी से उत्तर भारत में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, MP में बादलों संग बढ़ेगी उमस
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर भारत में इस समय पश्चिम हवाओं संग बादलों का आगमन बना हुआ है। ये बादल गुजरात के उत्तरी इलाके से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी तक फैल रहे हैं। इसके अलावा लेह में बर्फबारी का अनुमान है, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी बादल छाएंगे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर और हिमाचल में कल बारिश हो सकती है।
आगामी 24 फरवरी से 2 मार्च तक एक बड़ा पश्चिमी विक्षोभ का हमला उत्तर भारत में होगा, जिसके कारण उत्तर पश्चिम के राज्य भी प्रभावित होंगे। इससे लद्दाख और कश्मीर में जमकर बर्फबारी और बारिश होगी। इसकी चपेट में हिमाचल प्रदेश भी होगा और उत्तराखंड भी होगा।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 और 28 फरवरी को होगा जिसमें घने बादल पूरे प्रदेश में जाएंगे। गर्मी एकदम से बढ़ेगी और उमस का वातावरण निर्मित होगा।
मध्य प्रदेश में इन दिनों हल्के बादल छाए हुए हैं खासकर उत्तर पश्चिम इलाके में। ग्वालियर में कल से अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 तक पहुंचाने की संभावना है जबकि इंदौर में अधिकतम तापमान कल से 32 और न्यूनतम 16-17 डिग्री के बीच चलेगा। प्रदेश में 25 फरवरी से अधिकतम तापमान में और उछाल आएगा जब यह 34/35 डिग्री और न्यूनतम 19/ 20 डिग्री तक होगा।
दक्षिण राज्यों में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि दक्षिण महासागर के पूर्वी हिस्से में बादलों का बादलों की लय अभी पूर्व से पश्चिम की ओर नहीं मिल रही है।