WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP के आधे हिस्से में आज भी बादलों संग चलेंगी हवाएं, अंतिम सप्ताह में बारिश

Weather Update: MP के आधे हिस्से में आज भी बादलों संग चलेंगी हवाएं, अंतिम सप्ताह में बारिश

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में इस समय पश्चिम विक्षोभ के भटके हुए बादल राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश के आधे हिस्से (पूर्वी हिस्सा छोड़कर) से गुजरते हुए दक्षिण की ओर जा रहे हैं। दोपहर बाद तक उमस के बीच शाम को हवाओं का आनंद भी मिल सकता है। भोपाल और आसपास में क्षणिक बारिश की संभावना भी रहेगी। अप्रैल माह के अंत में पश्चिमी बादलों के चलते ही प्रदेश में फिर से बादल छाएंगे और कई जगह बारिश की संभावना भी रहेगी। अधिकतम तापमान 42/43 डिग्री के आसपास चलेगा।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से बादलों का आगमन हो रहा है जो लद्दाख में आज से तेज बर्फबारी कर सकते हैं और कश्मीर में बारिश कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के बादलों की सक्रियता से बिजली चमकेगी, बारिश भी हो सकती है।

उत्तर भारत के शीर्ष पर बादलों का बवंडर मचा हुआ है जो अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही स्थिति निर्मित कर सकते हैं। अप्रैल माह के अंत में बड़े पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का प्रभाव उत्तर से लेकर मध्य तक हो सकता है। उत्तर से पूर्वी राज्यों में बादल घूमते हुए जा रहे हैं जिससे बिहार, पश्चिमी बंगाल सहित पूर्वी राज्यों में बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में भी पूर्वी हवाओं के साथ बादलों का प्रवाह पश्चिम की तरफ चल पड़ा है इससे तमिलनाडु केरल कर्नाटक में है बारिश की संभावना रहेगी।