MP में कल बदलेगा मौसम, 1 अप्रैल को 4 संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान भी गिरा!

प्रदेश के कई शहरों में साढ़े चार डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई!

895

MP में कल बदलेगा मौसम, 1 अप्रैल को 4 संभागों में बारिश का अलर्ट, तापमान भी गिरा!

Bhopal : मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आ रही तेज हवाओं से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी तापमान में कुछ गिरावट आई, इससे पहले शनिवार को थोड़ी ठंडक देखने को मिली थी, इससे पारा लुढ़क गया।

मौसम विभाग ने एक अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अफगानिस्तान के ऊपर सिस्टम एक्टिव है, जो आगे बढ़ रहा है। पश्चिमी भारत में सिस्टम असर दिखा सकता है।

हालांकि, इससे पहले प्रदेश में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के कई शहरों में साढ़े चार डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। सबसे ज्यादा गिरावट ग्वालियर में देखी गई यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।